February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान, पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में विधायक का जोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।
अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में विधायक चंद्रभान पासवान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दो महीने बाद अपनी विधानसभा में पहुंचे विधायक का उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी, जिला प्रभारी अयोध्या एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा अंबेडकर नगर, का विधायक चंद्रभान पासवान ने भगवान राम के स्मृति चिन्ह से स्वागत किया।
कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर को किया गया याद
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने कहा कि भारतीय इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुई हैं जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं मालवा की रानी अहिल्याबाई होलकर, जो केवल एक शासक ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक थीं।
मिथिलेश त्रिपाठी ने अहिल्याबाई के योगदान को सराहा
मुख्य अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपनी दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से इतिहास में अमर स्थान बनाया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने न केवल अपने राज्य में, बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों पर मंदिरों का निर्माण करवाया, घाट बनवाए, कुएं और बावड़ियों का निर्माण किया, जिससे समाज को दीर्घकालिक लाभ हुआ।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति ने संगठनात्मक एकता और उत्साह को प्रदर्शित किया। विधायक चंद्रभान पासवान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा के विकास और जनकल्याण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए इसे और व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर जनार्दन मौर्य (जिला पंचायत सदस्य), अशोक मिश्रा (मंडल अध्यक्ष, मिल्कीपुर), श्याम नारायण पाठक (जिला पंचायत सदस्य), बबलू पासी, अरुण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *