अमर उजाला के पत्रकार की नया घाट से हुई बाइक चोरी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
1 min readअयोध्या नया घाट से पत्रकार की बाइक चोरी
अयोध्या।
अमर उजाला के पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी की बाइक चोरों ने किया पार। अयोध्या नया घाट पर हुई चोरी की वारदात। पग-पग पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, फिर आए दिन हो रही चोरी की वारदातें। पत्रकार वेदप्रकाश तिवारी ग्राम उरुवा वैश्य मजरे जमोलिया थाना इनायत नगर के हैं निवासी। अमर उजाला में हैरिंग्टनगंज हेड से लिखते हैं खबर। वह परिवार के साथ अयोध्या दर्शन पूजन के लिए गए थे। पत्रकार की स्पलेंडर प्लस ब्लैक कलर की बाइक नंबर
UP42 AC 7751 हुई है चोरी। नया घाट पुलिस चौकी पर पत्रकार ने दी बाइक चोरी की सूचना। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे।

