February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

बांदा

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में दिनांक 19 मई एवं 20 मई 2025 दिन सोमवार एवं मंगलवार को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस में कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवेन्द्र जी द्वारा किया गया। बच्चों ने पूल पार्टी समेत अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। छोटे बच्चों ने पानी में मौज मस्ती कर वाटर रोलर, पूल पार्टी, पैडल बोट का लुफ्त उठाया।
सीनियर छात्र/छात्राओं ने अर्चारी ,बर्मा ब्रिज,वी शेप ब्रिज ,फुटबॉल को अत्यधिक पसंद किया ।
वहीं अभिभावक वर्ग भी अपने हुनर को प्रदर्शित करने में पीछे नहीं रहे ,उन्होंने भी आर्चरी में अपने हाथों का जादू दिखा कर अपना बचपन फिर से बचपन को याद किया। दूसरे दिन भी पहले वाले दिन की तरह बच्चों के चेहरे में मुस्कान देखने को मिली ।

वही द्वितीय दिवस यानि समर कैंप समापन में बच्चो ने रैन शॉवर का लुफ्त उठाते हुए खूब डांस किया।बच्चों के साथ शिक्षक भी मस्ती करने से पीछे नहीं रहे। वहीं दूसरी तरफ बच्चे, अभिभावक शिक्षक सभी ने मनमोहक टैटू बनवाए। तो कोई कुम्हार के हुनर को सीखते हुए कुम्हार की चाक पर गुल्लक, गमला, सुराही, गुलदस्ता, दीए इत्यादि विभिन्न वस्तुओं को बनाकर एक नया हुनर सिखा। और तो और स्विमिंग पूल में मस्ती करके नन्हे-नन्हे बच्चों ने खुशियां बटोरी। तो किसी किसी ने तीरंदाजी में अपना करतब दिखाया।जिप लाइन का मजा लेते हुए बच्चें हो या शिक्षक कोई भी इससे अछूता नहीं रहा। इस एडवेंचर को करने में सभी ने खूब मजे लिए।जादूगर के जादू ने सभी के मन में रोमांचक उथल पुथल मचा दी। कि अब क्या होगा? जादूगर अब क्या नया करेगा? इस रहस्यमय प्रस्तुति ने सभी के मन में उत्साह भर दिया।कार्यक्रम का अंतिम दिवस प्रथम दिवस की अपेक्षा अधिक ऊर्जावान, सभी में उत्साह से पूर्ण था।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा जी ने बताया कि समर कैंप बच्चों को उनके हुनर को निखारने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष माननीय श्री शिव शरण कुशवाहा जी ने कहा की समर कैंप का आयोजन प्रति वर्ष होगा और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगो की प्रशंसा की |
इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने में विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *