February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

1 min read
Spread the love

बांदा

जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपराधिक वादों में प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाए जाने हेतु कार्यवाही कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अपराधी बिना सजा के छुटने नहीं पाए। उन्होंने संबंधित वादों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रभावी रूप से पैरवी करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को दिए। उन्होंने आपराधिक प्रकरणों एवं महिला अपराध से संबंधित मामलों तथा अन्य कानून व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों के वादों में पैरवी एवं निगरानी करते हुए कार्यवाही कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निस्तारित वादों के मामलों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई कराई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विद्युत संबंधी मामले, महिला अपराध, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे एवं अन्य वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा लोक अदालत में भी अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजीसी को वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सहित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं जिला शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित अधिवक्ता गण एवं अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *