प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति व मनरेगा/ राज्य वित्त योजनांतर्गत बने खेल मैदान का सांसद ने किया उद्घाटन
1 min readबल्दीराय सुल्तानपुर
हलियापुर में क्षेत्र पंचायत में बने नवनिर्मित प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति व मनरेगा/ राज्य वित्त योजनांतर्गत बने सिंहराय भाले सुल्तान खेल मैदान का लोकार्पण मा. सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।
खेल मैदान में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांसद जी का किया जोरदार स्वागत
सांसद जी ने इसी खेल मैदान में एक ओपन जिम बनवाने की घोषणा की।
इस मौके पर बीडीओ बल्दीराय, समाजसेवी श्री प्रभात सिंह, पूर्व प्रत्यासी श्री विजय पासी, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य श्री दीपू उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजय सिंह, श्री अरविंद सिंह बबलू, श्री मुदित प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधान क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
रिपोर्टर – अखिलेश सिंह

