February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंदिर में वरमाला डाल प्रेमी युगल ने रचाई शादी, चार वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

1 min read
Spread the love

बांदा

बबेरू प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक-युवती ने सोमवार की शाम बबेरू कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर में शादी रचा ली।
दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए और मां मढ़ी दाई से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Oplus_0

जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के ममसी खुर्द गांव निवासी अभयराज (22 वर्ष) पुत्र रामकिशोर और चित्रकूट जनपद के सरधुवा गांव की निवासी चांदनी देवी (19 वर्ष) पुत्री दयाराम के बीच बीते चार वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती सोमवार को अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ घर से निकली और पहले चित्रकूट में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया के लिए वकील से फार्म भरवाया। इसके बाद दोनों ने बबेरू के प्रसिद्ध मां मढ़ी दाई मंदिर में विवाह किया।

विवाह के दौरान मंदिर में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे। युवक अभयराज ने बताया कि चांदनी उसके बड़े भाई की साली है और दोनों एक ही बिरादरी से हैं। पहले चांदनी के माता-पिता विवाह के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे और लड़की को प्रताड़ित भी किया गया। अभयराज के अनुसार, युवती ने खुद उसे फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने की सोच रही है, जिसके बाद युवक लड़की को उसके घर से लाया और दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।

चांदनी देवी ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से विवाह किया है। उसने यह भी कहा कि शादी पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। उसने साफ शब्दों में कहा कि उसका प्रेम संबंध चार वर्षों से चल रहा था और दोनों अब एक साथ जीवन व्यतीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *