February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर भागने वाला गौ-तस्कर एनकाउंटर में ढेर, दो अन्य घायल

1 min read
Spread the love

जौनपुर

जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को वाहन से टक्कर मारकर फरार हुआ कुख्यात गौ-तस्कर सलमान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दो साथी गोलू यादव और नरेंद्र यादव के पैरों में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह शहीद हो गए, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गौ-तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम को बचने के लिए अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी थी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया और दो घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *