पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा .32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के निर्देशन में राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश चन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद अयोध्या मय हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर खास की सूचना पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड फोटो से सम्बन्धित अभियुक्त 1. दिनेश कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम समंथा मड़ियवा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 23 वर्ष को एक अदद देशी तमंचा .32 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस के साथ आज दिनांक 18.05.2025 को समय करीब 12.30 बजे रमनपट्टी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 में पंजीकृत किया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 दिनेश चन्द्र यादव थाना महराजगंज अयोध्या
2.कां0 धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना महराजगंज अयोध्या
3.कां0 धनन्जय गिरि थाना महराजगंज अयोध्या

