February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित आकांक्षा समिति का मण्डलीय सम्मेलन

1 min read
Spread the love

महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित आकांक्षा समिति का मण्डलीय सम्मेलन

ई-कॉमर्स और तकनीकी प्रशिक्षण से जुड़ीं नई योजनाएं,चित्रकूटधाम मण्डल में हुआ भव्य आयोजन

बाँदा

आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकूटधाम मण्डल में आयोजित मण्डलीय सम्मेलन में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।राजा देवी डिग्री कॉलेज में हुए इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह रहीं।कार्यक्रम में मण्डल के सभी जनपदों से विभागीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी अवसरों,योजनाओं और ई-कॉमर्स से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिंह ने चित्रकूटधाम मण्डल को पांच सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें प्रदान कीं और ए.बी.डब्ल्यू.सी.आई. फाउंडेशन के साथ एक अनुबंध भी संपन्न हुआ, जिसके तहत महिलाओं को ई-कॉमर्स और मार्केटिंग का प्रशिक्षण देकर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।सम्मेलन में चित्रकूटधाम मण्डल में आकांक्षा समिति द्वारा की गई पहलों की जानकारी दी गई जिसमें मुख्यालय में आकांक्षा रसोई और मसाला उत्पादन इकाई की स्थापना,चित्रकूट व हमीरपुर में आकांक्षा स्टोर्स,50 गौशालाओं में दीदियों की सहभागिता,250 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण,250 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और 150 छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण प्रमुख हैं।डॉ.रश्मि सिंह ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक महायज्ञ की संज्ञा दी और कहा कि मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह ने सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ सम्मेलन को सफल बनाया है।उन्होंने कहा कि यह आयोजन अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह ने सभी अतिथियों और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयासों को बल मिलेगा।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी,उप जिलाधिकारी सदर,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह सहित आकांक्षा समिति की समस्त पदाधिकारीगण व स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।वहीं एनयुएलएम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाजसेविका प्रीती साहू को सम्मानित किया गया।संचालन डॉ.अर्चना भारती और राहुल द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *