गर्मी की छुट्टियों में चलेगा बच्चों के लिए कमाल का कैंप कैच- अप अभियान
1 min read
जालौन

जनपद के ब्लाक कोंच आंगनबाड़ियों का प्रशिक्षण
इस बार गर्मियों की छुट्टी में मस्ती की पाठशालाए संचालित की जाएगी कक्षा 4 से 6 तक के बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कक्षा के स्तर के अनुसार पढ़ने लिखने और बुनियादी गणित की क्षमताओं को मजबूत करना है तथा खेल-खेल के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास करना है। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के मंडल समन्वय सुशील कुमार के द्वारा बताया गया है बीआरसी सभागार में सोमवार को बताया कि समर कैंप का प्रारंभ 21मई से तथा 20 तक जून तक चलेगा। प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से समर कैंप चलेगा। प्रशिक्षक अतुल त्रिपाठी ने पुस्तिका के माध्यम से नियमित की जाने वाली गतिविधियाँ व टेस्टिंग टूल तथा प्रपत्र भरने के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया तथा बच्चों में तार्किक शक्ति बढ़ाने के गुण बताए।
सीडीपीओ प्रभारी श्रीमती चंद्रप्रभा खरे ने कहा कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करना सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करना ग्रीष्म अवकाश में खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र विकास करना है प्रशिक्षण में अनुरागिनी संस्था के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण सिंह के द्वारा सभी आंगनबाड़ियों को कार्यक्रम को लेकर प्रोत्साहित किया गया व 130 आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थिति रही।
