March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता:
कक्षा VI से XII तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्कों एवं सजीव उदाहरणों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और विषय पर पकड़ प्रशंसनीय रही। निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शन का मूल्यांकन कर लिया गया है, तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र अगले समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कक्षा VI-VIII
(विषय: क्या आज के युवा दूसरों को पहले जैसी इज़्ज़त नहीं देते?):
पक्ष:
प्रथम स्थान: अरुषि द्विवेदी (60) — होप हाउस
द्वितीय स्थान: एरिक गुप्ता (55) — चैरिटी हाउस
तृतीय स्थान: आर्यन अवस्थी (42) — जॉय हाउस
विपक्ष:
प्रथम स्थान: राघव यादव (49) — होप हाउस
द्वितीय स्थान: समृद्धि गुप्ता (37) — चैरिटी हाउस
तृतीय स्थान: आराध्या सिंह (36) — जॉय हाउस
इंटरजेक्टर:
प्रथम स्थान: आध्या गुप्ता (52) — चैरिटी हाउस
द्वितीय स्थान: देव मिश्रा (44) — पीस हाउस
तृतीय स्थान: आराध्या सिंह (43) — होप हाउस
कक्षा IX-X
(विषय: क्या सोशल मीडिया समाज के लिए हानिकारक है?):
पक्ष:
प्रथम स्थान: परिधि वर्मा (66) — IX Sky पीस हाउस
द्वितीय स्थान: आर्या (49) — IX Sky होप हाउस
तृतीय स्थान: सैयद हंज़ला (42) — X Earth जॉय हाउस
विपक्ष:
प्रथम स्थान: एंजल श्रीवास्तव (69) — IX Sky पीस हाउस
द्वितीय स्थान: आराध्या (61) — IX Air जॉय हाउस
तृतीय स्थान: अर्नव पोरवाल (60) — IX Air जॉय हाउस
इंटरजेक्टर:
प्रथम स्थान: अंशुमान (55) — IX E जॉय हाउस
द्वितीय स्थान: आयरा अंसारी (54) — IX G चैरिटी हाउस
तृतीय स्थान: राधिका (51) — IX A होप हाउस

कक्षा XI-XII
(विषय: क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता के लिए खतरा है?):
पक्ष:
प्रथम स्थान: आलमीन (68) — XII Earth पीस हाउस
द्वितीय स्थान: श्रेय मुखर्जी (67) — XI Sky चैरिटी हाउस
तृतीय स्थान: नजरिस (66) — XI Earth जॉय हाउस
विपक्ष:
प्रथम स्थान: अनन्या यादव (82) — XII Sky पीस हाउस
द्वितीय स्थान: चिराग (75) — XII Air जॉय हाउस
तृतीय स्थान: यशकीर्ति (64) — VII Water चैरिटी हाउस
इंटरजेक्टर:
प्रथम स्थान: वासिल (69) — XI Air चैरिटी हाउस
द्वितीय स्थान: मारिया एवं रामांश — पीस हाउस
तृतीय स्थान: आयुष यादव (62) — XII A होप हाउस

विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में दक्ष बनाना है। वाद-विवाद जैसी गतिविधियाँ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राज ने कहा, “विद्यालय विद्यार्थियों को विविध मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करता है। ऐसी गतिविधियाँ उनके बौद्धिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास को सशक्त बनाती हैं।”
प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने अपने प्रेरणास्पद शब्दों में कहा, “वाद-विवाद प्रतियोगिता से छात्रों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व कौशल, अनुशासन एवं सेवा भावना का अद्भुत विकास होता है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम की सफलता में नवीन शाक्य शिवानी मिश्रा अतुल मिश्रा सहित सभी हाउस मास्टर युवा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *