February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में पेरेंट ओरिएंटेशन डे का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद

सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के नवप्रवेशी छात्रों हेतु पेरेंट ओरिएंटेशन डे का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने अभिभावकों को शैक्षणिक नीतियों, नवीनतम शिक्षण पद्धतियों एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही, छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों से संवाद स्थापित कर सुझाव आमंत्रित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमरदीप दीक्षित (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, फर्रुखाबाद), विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे, प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट तथा प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का बुके भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने “मन की मुश्किल है” गीत की मधुर प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा, “विद्यालय में प्रत्येक पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए की जाती है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र एक संतुलित और जिम्मेदार नागरिक बने।”
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा, “विद्यालय छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं भावनात्मक पक्ष के समुचित विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम नवीनतम शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हैं।”
प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने कहा, “विद्यालय अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करता है, परंतु बच्चों के आत्मनिर्भर बनने के लिए अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। जो अभिभावक प्रतिदिन थोड़ा समय देते हैं, उनके बच्चे अतिरिक्त ट्यूशन की आवश्यकता के बिना आगे बढ़ते हैं।”
प्राइमरी विंग इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित ने विद्यालय की नवीनतम शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि “विद्यालय प्रत्येक छात्र के बहुआयामी विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है।”
कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि तिवारी, श्री राघवेंद्र सिंह, श्रीमती अंशु सक्सेना तथा श्रीमती बबीता सिंह ने भी विचार व्यक्त किए और अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंचन दीक्षित, विवेक राजपूत सहित समस्त शिक्षकों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *