अजीबो गरीब मामला, शादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे युवक ने बारातियों पर चढ़ाई बस, दूल्हे के पिता समेत 6 लोग गंभीर
1 min read“शादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे ने बारातियों पर चढ़ाई बस, दूल्हे के पिता समेत 6 लोग गंभीर!”
चंदौली
के नियमाबाद, हरिहरपुर गांव में एक अजीबो-गरीब और दर्दनाक घटना सामने आई है।
पनीर ना मिलने से नाराज़ एक सिरफिरे युवक ने शादी समारोह में बवाल काटते हुए बस चढ़ा दी, जिससे दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इतना ही नहीं, आरोपी ने शादी वाले घर की दीवार भी तोड़ डाली।
घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी फरार है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बारातियों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल शादी की रस्में पुलिस और ग्रामीणों की देखरेख में पूरी कराई ।

