February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन मे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

1 min read
Spread the love

मां शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन मे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

सम्मेलन मे देश विदेश से लगभग एक हजार प्रतिभागियो ने किया प्रतिभाग

मिल्कीपुर अयोध्या

क्षेत्र के मां शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन चिखड़ी हैरिंगटनगंज में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय फार्मा क्षेत्र में विकास एवं स्वास्थ्य सेवा के नए युग की ओर अग्रसर होना है। जिसमें फार्मास्युटिकल एजुकेशनल समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कराया गया। जिसमें देश-विदेश से लगभग एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथ के रूप में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज रहे। मुख्य अतिथि रहे श्रीधराचार्य जी महाराज ने मां सरस्वती व प्रभु श्री राम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम फार्मा इवैल्यूएशन रही।
इस कार्यक्रम में यूरोप से सत्या सुरेश, न्यूजीलैंड से निथा वयोथ, हाजीपुर से बायो निपर व डा पी राम लिंगम, साउथ बिहार गया से डॉ विवेक दवे, उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए विशिष्ट अतिथियों में एल्केम लेबोरेट्री लिमिटेड, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अरुण पांडे ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर सतीश शर्मा बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर पवन गौतम यूनाइटेड प्रयागराज से डॉक्टर आलोक मुखर्जी और कॉलेज बभनान से डॉक्टर आशुतोष मिश्रा एवं फेसवॉश के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार गौतम जी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का कॉलेज मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश के साथ कॉलेज के डॉक्टर सुधीर शुक्ला सेक्रेटरी एवं डॉक्टर जितेंद्र कुमार हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ने भी पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *