सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी बीकापुर के निर्देश पर किया गया ध्वस्त
1 min readबीकापुर अयोध्या

सरकारी भूमि से उपजिलाधिकारी बीकापुर विकासधर दूबे के निर्देश पर हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
जहां पर क्षेत्रीय लेखपाल राम प्रहलाद,चौकी प्रभारी मोतीगंज राजकुमार मय पुलिस बल के साथ रहे मौजूद
यह मामला ग्राम पंचायत जोहन का है जहां पर स्थित गाटा संख्या 1852 जोकि रोड से सटी बेस कीमती बंजर खाते की भूमि है।
जिसपर बीते एक माह पूर्व अतिक्रमण करता शिवकुमार जायसवाल,रमेश कुमार यादव,अजय कुमार मौर्य,अमरनाथ मौर्या जिनके द्वारा टीन शेड छप्पर व पिलर के गड्ढे बड़ी संख्या में खोदे गए थे बिम डालने के लिए
जिसे कल शाम जेसीबी की मदद से टीन शेड व छप्पर को गिराया गया व पिलर के गड्ढे को भी समतल किया गया
साथ -साथ तेज तर्रार उपजिलाधिकारी विकास धर दूबे ने कहा कि जितने भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हुआ है उसे जल्द ही खाली करा दिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
