February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शहीद रामसूरत बालिका इण्टर कालेज की मेधावी छात्रा को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की प्रेषित किया कामनाएं

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

ब्लाक क्षेत्र के शहीद रामसूरत बालिका इण्टर कालेज पलिया लोहानी हैरिंग्टनगंज अयोध्या इण्टर मीडिएट की छात्रा कंचन पुत्री जानकी प्रसाद ने जिले में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
छात्रा ने जिले में इण्टर में सातवां स्थान प्राप्त करने का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। और कहा कि मैं भविष्य में साइंस टेक्नोलॉजी में जाकर देश की सेवा करना चाहती हूं।
बता दें कि छात्रा कंचन पुत्री जानकी प्रसाद ग्राम उरूवा वैश्य मजरे जमोलिया हैरिंग्टनगंज अयोध्या के निवासी हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के ओझा व अन्य शिक्षकों ने छात्रा के घर पहुंचकर मुंह मीठा कराया और ढेर सारी बधाइयां दी। आर के ओझा ने कहा आज हमारे विद्यालय की छात्रा ने अपने माता-पिता और विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। मैं इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *