February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पहलगाम हमले से आक्रोशित लोगों ने फूंका पाक का पुतला

1 min read
Spread the love

पहलगाम हमले से आक्रोशित लोगों ने फूंका पाक का पुतला।
सरकार से की सख्त कार्यवाही की मांग
अमानीगंज अयोध्या
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत पर आम लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज खांडसा बाजार में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए सरकार से आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने कहा कि सरकार आतंकी और और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाएगी की आने वाली उनकी नस्लें भी याद रखेंगे ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता डॉ रजनीश सिंह हरकेश कुमार शुक्ला बब्बन पंकज सिंह रोहित दुबे शुभम मौर्य सुधीर प्रजापति दयानाथ पांडेय धीरेन्द्र प्रताप सिंह रामधनी पांडेय दिलीप कुमार वैश्य बंटी कौशल गया प्रसाद लकी कशौधन नीरज साहू अभिषेक शुक्ल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुतला दहन से पहले लोगों ने जोरदार नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *