February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनन माफियाओं के आगे वाहन विभाग व अन्य आलाधिकारी हुए नतमस्तक, धड़ल्ले से चल रही अवैध खनन

1 min read
Spread the love

चरका मोरम खदान खंण्ड पांच में यमुना नदी की जलधारा में धड़ल्ले से हो रहे अवैध
बांदा।

चरका में संचालित बालू खदान खण्ड संख्या पांच में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
जिलाधिकारी के सख्ती के बावजूद निरंकुश बालू व्यवसायी
बबेरू तहसील अंतर्गत चर्का में संचालित बालू खदान में धड़ल्ले अवैध खनन व परिवहन कर सरकार के राजस्व को चूना लगा रहा है चर्का खदान खंड संख्या पांच में खनन नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सीमा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है।
इसके अलावा नदी की जलधारा में दिनरात भारी-भरकम मशीनों को तांडव करते देखा जा सकता है। खनिज महकमे की सुस्ती कहें या जिम्मेदारों का संरक्षण खैर जो भी हो लेकिन सरकारी राजस्व को रोजाना लाखों रूपये का चूना लग रहा है ।
खनन कारोबारियों द्वारा चरका खण्ड पांच की खदान में यमुना नदी का सीना छलनी कर बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों से मोरम निकाल रहे है। भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। इन खदानों में एनजीटी के दिशा निर्देशन को तक में रखते हुए भारी पोकलैंड मशीनों की मदद से यमुना की जलधारा से मोरम निकाली जा रही है। वही गांव के लोगों ने बताया कि ट्रकों के आवागमन से वे सभी परेशान हो चुके हैं। बताया कि पीडब्ल्यूडी की रोड के ऊपर से मिट्टी डालकर सड़क को समाप्त कर दिया गया है। और उसी सड़क के ऊपर से ओवरलोड मोरम के ट्रक भरवा कर निकाले जा रहे हैं। जिस गांव की सड़क भी खराब हो रही हैं। जिससे राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है, खदान संचालक अपने निर्धारित खनन क्षेत्र से बाहर काफी गहराई से यमुना नदी के बीच जलधारा को रोककर अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे नदी के अंदर पाए जाने वाले जलीय जीव जंतु मछली कछुआ की जान से भी खदान संचालक माफिया खेल रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी से खदान संचालकों के हौसले बुलंद है।
हालांकि खदान में हो रहे इस अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन और संबंधित विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। वहीं जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो, कैमरे के सामने बात नहीं किया लेकिन ऐसे बताया कि ऊपर तक खनन कारोबारी की सेटिंग है, तब ही इस तरह का अवैध खनन चल रहा है। खदान संचालक राजस्व का नुकसान कर सैकड़ो ओवरलोड गाड़ियों के कारण राजस्व को भारी नुकसान लग रहे हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों की माने तो इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल है। अब देखने वाली बात यह है कि रंजन के राज में इस खदान में कब तक या अवैध खनन कार्य किया जाता रहेगा। या फिर खनिज महकमे के कानों में कब जूं रेंगेगी।

अवैध खनन मिलने पर होगी सख्त कार्यवाही खनिज अधिकार
जनपद में अवैध खनन के संबंध में जब खनिज अधिकारी राज रंजन जी से सीयूजी नंबर पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि चरका खण्ड पांच की खदान में अवैध खनन या कुछ भी इनलीगल माइनिंग किसी भी हालत में नहीं होने दी जायेगी। वह बहुत जल्द ही टीम भेजकर चरका खण्ड पांच की खदान में जाचं करायेंगे। यदि खदान में कुछ भी अवैध मिला तो जिम्मेदारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। वहीं जब उनसे पूंछा कि पिछले दिनों ग्रामीणों ने बबेरू में प्रदर्शन किया था व ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी तो उन्होंने बताया कि उनको जानकारी नहीं है। फिर भी दिखवाते हैं, यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *