March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज का परिणाम रहा शत प्रतिशत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के कुचेरा बाजार स्थित श्रीचंद्रभान गुप्त इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास किया है। शुक्रवार को यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल में परीक्षा में कॉलेज की मोनिका ने 90.30 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, श्वेता 89.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा अंशिका 88.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कालेज की छात्रा प्रियंका दुबे ने 86.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, अभय ओझा 85.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा श्रद्धा 80.40 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में बैठे सभी बच्चों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा कोई बच्चा फेल नहीं हुआ, सभी बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास किया है।उन्होंने इसका श्रेय बच्चों की मेहनत तथा शिक्षकों के सार्थक प्रयास के साथ-साथ विद्यालय के पठन-पाठन के वातावरण को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *