सीतापती भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर विकासखंड के डोभीयारा गांव स्थित सीतापती भगवती प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। शुक्रवार को यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में यहां की हाई स्कूल की छात्रा आस्था मौर्य ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में टॉप किया है तथा सेजल यादव ने 87 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान तथा मीनू यादव ने 83.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।इसके अलावा हाई स्कूल में सोनाक्षी, फलक परवीन और मनीषा ने भी टॉप टेन में जगह बनाई।तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉलेज की छात्रा शिखा यादव ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया, सृष्टि यादव ने 79.1 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान तथा अंशिका यादव 77 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।विद्यालय की कॉलेज की प्रधानाचार्य रीना यादव ने बच्चों की सफलता को श्रेय बच्चों की मेहनत को दिया है।

