February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए विमल शर्मा

1 min read
Spread the love

लखनऊ

प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे प्रदेश अध्यक्ष मंध्याचल अमरमनि कश्यप के नेतृत्व में एवं सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर के दिशा-निर्देशन में संगठन विस्तार के लिए पार्टी ने कुछ नियुतियां की हैं इन नियुक्तियों के साथ पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मजबूती मिली है साथ ही विमल शर्मा जो कि गरीबों और क्षेत्र की सेवा मे अग्रसर रहे हैं इतने कम उम्र में विमल शर्मा जी की सैकडो लोगों के दिल मे अपनी बेहतर छवि बनाई है शर्मा का पैतृक निवास मनिहाबाद है, क्षेत्रवासियों के अनुसार वह हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं सूत्रों के माध्यम से पता चला है- राजनीति में आने से पहले इनका व्यापार रहा है जिसमें इन्होंने बहुत सारे लोगों मे अपनी छवि बनाई थी बताया जाता है कि इनकी कम्पनी में ही लगभग 75 लोग कार्य करते हैं और राजनीति में आने से इनकी सामाजिक छवि का इनको बेहतर सहयोग मिलने की संभावना है लोगों की सेवा के लिए शर्मा ने अपना विजनेस अपने भाईयो सम्राट शर्मा और अनिकेत शर्मा को सौंप दिया है उनके अनुसार अब वह केवल जनता की सेवा और क्षेत्र में तत्पर रहते है पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राजभर अल्पसंख्यक महिला मंच शेकता सिद्धिकी जी, एवं राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा सचिन सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पद ग्रहण के समय कार्यक्रम मे उपस्थित रहे ,पार्टी द्वारा सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *