February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टूटी पड़ी नाली बनी परेशानी का सबब, कागजों में चल रहा विकास कार्य, क्षेत्र की जनता बेहाल

1 min read
Spread the love

लगभग चार साल से टूटी पड़ी नाली बनी परेशानी का सबब, कागजों में चल रहा विकास कार्य, क्षेत्र की जनता बेहाल

कुड़वार सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के विकासखंड कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा सोहगौली की जर्जर पड़ी नाली बीते चार वर्षों से जनता के लिए मुसीबत बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी। हालत यह है कि प्राथमिक विद्यालय सोहगौली में पढ़ने वाले सैकड़ों मासूम बच्चे उसी रास्ते से रोज़ाना गुजरते हैं, जहां टूटी नाली का गंदा पानी और फैला कचरा खुलेआम दुर्घटनाओं को न्योता देता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या की कई बार शिकायत ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव रणजीत कुमार से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत सचिव तो फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने आज तक अपने ग्राम विकास अधिकारी का चेहरा तक नहीं देखा

लाखों रुपये की लागत से बना पंचायत भवन भी सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है, जहां पंचायत सचिव शायद ही कभी बैठते हों। ग्राम प्रधान की ओर से भी सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। नाली न बनने से इसके बाद के घरों में बरसात के दिनों में घर के अंदर भर जाता है पानी। ब** में पानी बरसात का पानी भरने से सर्वेश यादव के घर में हुआ था हजारों का नुकसान हुआ गेहूं चावल आदि भीग गया था यह घटना ग्राम प्रधान की जानकारी में है

सबसे चिंताजनक बात यह है कि नाली से निकाला गया कचरा सफाई कर्मियों द्वारा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों को फिसलकर चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करे, अन्यथा वे आंदोलन को मजबूर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *