February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपजिलाधिकारी व सीओ के नेतृत्व में ओवरलोड बालू लोड बिना प्रपत्रों के परिवहन करते 7 ट्रकों को पकड़ा की कार्रवाई

1 min read
Spread the love

कालपी जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप बीती रात को जोल्हूपुर मोड़ हाइवे रोड में प्रशासन ने अभियान चलाकर बिना प्रपत्रों के ओवरलोड वाहनों में बालू परिवहन करते हुए 7 ट्रकों को पकड़ लिया। टीम ने सभी पकड़े वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ाकर सीज करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी सुशील सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व संयुक्त टीम के द्वारा हाइवे रोड के जोल्हूपुर मोड़ में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड भरे 7 ट्रको को परिवहन करते पकड़ लिया। टीम के द्वारा पकड़े वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई है। चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा कराकर सीज करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने कहा कि अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने नियम के मुताबिक ही खनन कारोबार करने के लिए नसीहत दी है। चैंकिंग अभियान चलाने में जुटी एसडीएम की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *