आतंकी हमले से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि व कैंडल मार्च आयोजित
1 min readसुलतानपुर।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में नगर के तिकोनिया पार्क में शाम सात बजे शोक सभा वं कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम मे लोगो ने दो मिनट के मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रर्थना की गई। कैंडल मार्च निकाला गया, जो तिकोनिया पार्क से प्रारंभ होकर बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क तक पहुंचा। इस दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘शांति और मानवता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा, “यह घटना न केवल इंसानियत को शर्मसार करने वाली है बल्कि हमारी तहजीब और तालीम पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। निर्दोष लोगों का कत्ल किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकता।” शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह कायरतापूर्ण और घोर निंदनीय कृत्य है। आतंकवादियों की इस हरकत से पूरे देश में शोक की लहर है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।” एडवोकेट एम. एच. गौरी ने कहा, “हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। यह घटना हर नागरिक के दिल को झकझोरने वाली है।” समाजसेवी निजाम खान ने कहा, “आज पूरा देश शोक में डूबा है। हम सबको मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।” कार्यक्रम में पर्जन्य समूह के संस्थापक विनोद पांडे ,अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट संस्थापक एडवोकेट एम एच अलगौरी, माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,आदर्श शिक्षामित्र बेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप यादव,प्रदीप श्रीवास्तव, अमान उल्लाह खान,अब्दुल हकीम, मोइन खान एडवोकेट, मोहर्रम,प्रशांत पाण्डेय,विनोद यादव,राज कुमार यादव सरदार गुरुप्रीत सिंह,विनय पांडेय, रमन तिवारी, मुहम्मद मुज्तबा अंसारी, लईक अहमद,इश्तियाक अहमद,राजमणि यादव ,अरुण शुक्ला,अंजनी शर्मा,अब्दुल मोमिन, राशिद खान,शेक नजर एडवोकेट,आफताब अहमद,हेमंत यादव,संतोष चौरसिया, राशिद वर्दी टेलर,राम बहादुर मिश्रा,शिव नारायण वर्मा,हाजी फैज उल्ला अंसारी, अजीम किदवई, डॉ हृषिकेशभानु सिंह,नफीसा बानो, सर्व देव शुक्ला,हृदयराम,देशराज, अखिलेश यादव,अनिल कुमार, जमात इस्लामी हिंद जिला अध्यक्ष डॉ कमालुद्दीन,आदिल आसिफ, डॉ रितेश सिंह,बृजेश सिंह,अजीत सिंह यादव,अमानत खान,अरशद खान,सुनील यादव, मुईद अशरफ,इरफान खान,असरार अहमद,शादाब खान,कारी सरताज ,संदीप शर्मा,पंकज यादव प्रदीप यादव,राजेश मिश्रा,मनोज मौर्य,महमूद खान कैफ़ी, अब्दुल हमीद संघटन के मकबूल इदरीशी, राशिद खान,संजय यादव,शैलेश मिश्र, सुरेंद्र मौर्य, हरिश्चन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव,अमजद खान,सुभाष तिवारी, शिव बदन मौर्य, राम जतन यादव, योगेन्द्र कुमार अय्यूब अंसारी, नरेंद्र प्रताप वर्मा, जितेंद्र कुमार मौर्य,मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम मृदुल देव तिवारी सैकड़ों जमात इस्लामी हिंद,वीर अब्दुल हमीद एसोशियशन अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट समेत कई सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया और एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।
