February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भारत सरकार द्वारा सर्किट हाउस सभागार बांदा में महिला जनसुनवाई किया

बांद
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहाटकर बांदा के सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
इस जनसुनवाई के दौरान जिले भर से आई महिलाओं ने अपने विभिन्न मुद्दों, शिकायतों और समस्याओं को सामने रखा।
श्रीमती राहाटकर ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी मामलों में त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को कतई सहन नहीं किया जाएगा। आयोग प्रत्येक शिकायत पर निगरानी रखेगा और पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक , जिलाधिकारी बांदा, पुलिस अधीक्षक बांदा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *