April 28, 2025

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष,3 लोगों की मौत,मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

फतेहपुर

प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष हुआ, रास्ता देने में पूर्व प्रधान ने चलाईं गोलियां, 3 लोगों की मौत, पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की !!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष देखने को मिला है। आपसी विवाद और वर्चस्व को लेकर वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसमें एक ही परिवार के मौजूदा प्रधान पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुए इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने विवाद को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना हथगाम थाना क्षेत्र के तहरीरपुर चौराहे की है।

वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व प्रधान पक्ष ने दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अखरी गांव में महिला रामदुलारी सिंह वर्तमान प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानी की रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पक्ष से तनातनी रहती थी। मंगलवार की सुबह मौजूदा महिला प्रधान का कहना है कि पूर्व प्रधान ने मारी गोली।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *