जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मेला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
1 min read
सहारनपुर

जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सहजवाण ने माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ चैत्र नवरात्र मेला कार्यक्रम व जनसामान्य की सुरक्षा को दृष्टिगत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया – इस दौरान DM मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि मेला परिसर में बेहतर साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर इंतेजाम रखा जाए – उन्होने कहा कि खाद्य पदार्थों की नियमित तौर पर जांच की जाए। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। इस अवसर पर उन्होंने मेला परिसर में लगाए गए मेडिकल कैंप पर उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए-निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
