March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कुचेरा मंडल में मनाया गया भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बारुन चौराहा पर कुचेरा मंडल की ओर से भाजपा का  स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के 46वे स्थापना दिवस के मौके पर मंडल अध्यक्ष कुचेरा संदीप कोरी ने पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम कतार में बैठे प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने पर गर्व की बात बताई, कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपाइयों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इस मौके पर कुचेरा मंडल के जिला प्रतिनिधि सुरेंद्र गिरि बाबा,संजय पाठक,अभिषेक कौशल,नवल जायसवाल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, लाल बहादुर पाठक,राजेश कौशल,अंकित श्रीवास्तव,रवी पाठक,प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू, विपिन सिंह,ज्वाला विश्वकर्मा, मेराज खान, सईद खान,शीतला तिवारी, राजेश तिवारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, सूरज शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *