भीषण गर्मी से बचाव के लिए गौशाला में नहीं है कोई उचित व्यवस्था
1 min readबांदा

भीषण गर्मी को देखते हुए तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत अधिकतर गौशालयों की हालत खराब है विश्व हिंदू गौरक्षा समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई व्यवस्था नहीं है गर्मी को देखते हुए खंड विकास अधिकारी का कहना है कि हमसे गौशाला से कोई लेन देन नहीं है
यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं सचिव की है आप उन्हीं से बात करिए जो की ग्राम प्रधान सही से कोई जवाब नहीं देते
एक गोवंश धूप में खुले स्थान में गौशाला के अंदर पड़ा हुआ है यह मृत है या बीमार है
इसी तरह तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगुस में संचालित अस्थाई गौशाला के अंदर दो गोवंश बीमार मिले जिनकी हालत दयनीय स्थिति है लगातार विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के पदाधिकारी गौशाला में पहुंचकर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और जानकारी को शासन और प्रशासन स्तर पर पहुंचाई जा रही है ,लेकिन कोई उचित प्रकार की कार्यवाही नहीं होती सिर्फ जो है खाना पूर्ति की जाती है। गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जिला के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा गोवंश के प्रति कोई उचित व्यवस्था नहीं कराई गई व न तो गर्मी से बचाव के लिए कोई उपाय किए गए हैं।
