February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा सरकार ने यूपी को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है :- सपा अखिलेश यादव

1 min read
Spread the love

भाजपा सरकार ने यूपी को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है सपा अखिलेश यादव

भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच किसी भी सरकार में नहीं हुआ था सपा अखिलेश यादव

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सबसे भ्रष्ट है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। अब तो हालत यह हो गयी है कि भाजपा के लोग ही भाजपा सरकार से नाराज है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच किसी सरकार में नहीं हुआ था। सत्ताशीर्ष से जुड़ा आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी में शामिल है। उससे जुड़े बीच के दलाल को भी पकड़ा गया। वह एक अधिकारी का नहीं कई लोगों के भ्रष्ट कार्यों को मैनेज करता था। यह सिर्फ भ्रष्टाचार का ही मामला नहीं है बल्कि यह बंटवारे का भी मामला है। बंटवारे के झगड़े के चलते इतने बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुली।

यादव ने कहा कि भाजपा का अस्सी-बीस नारा नहीं चल रहा हैं तो वह साम्प्रदायिक राजनीति पर उतर आयी है। पीडीए और आधी आबादी 90 फीसदी है। यह 90-10 का मामला है। पीडीए पूरी तरह समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा पीडीए की एकजुटता से घबरा गयी है। इसीलिए भाजपा के नेता और भाजपा के तमाम संगठन समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को बदनाम करने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर अभियान चला रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा निवेश नहीं ला पायी तो विनाश लेकर आ गयी है। भाजपा सरकार तो कहती थी कि वह पाताल में भी अपराधियों को खोज लेती है। सब भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास में छिपे हुए हैं, उन्हें क्यों नहीं खोज पा रही है।

यादव ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश में पुलिस अपहरण कर रही है। पुलिस फिरौती मांग रही है। पुलिस-पुलिस के खिलाफ एफआईआर कर रही और छापे मार रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है। किसान के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। सरकार ने हाथ खड़े कर दिए। निजी कम्पनियों और प्रतिष्ठानों को लाइसेंस देकर खुली छूट दे दी गयी है। भाजपा सरकार किसान की आय दोगुनी नहीं कर पायी।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी, रोजगार नहीं दे पायी। आरक्षण नहीं दिया। महंगाई कम नहीं कर पाये। निवेश नहीं आया। अब तो टैरिफ का भी मामला आ गया है। अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए टैरिफ लगा रहा है। सरकार बताएं की ऐसी स्थिति में हमारी अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था के झूठे आंकड़े देती है। सरकार केवल उनकी प्रतिव्यक्ति आय बता दे जो गरीब सरकारी राशन पर निर्भर हैं। भाजपा चाहती है कि बुनियादी सवालों पर चर्चा न हो।

यादव ने कहा कि कुंभ में करोड़ों लोगों की गिनती कर लेने वाले भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं की गिनती अभी तक क्यों नहीं कर पाये। जिनकी जान चली गयी उनकी गिनती क्यों नहीं बता पा रहे हैं। जो हजारों हिन्दू खो गये उनकी गिनती क्यों नहीं बता पा रहे हैं। पता चला है कि परिवारों को मनाने के लिए काले धन से संतुष्ट किया जा रहा है। पैसे देकर संतुष्ट किया जा रहा है। गिनती नहीं बतायी जा रही है, क्योंकि गिनती बतायेंगे तो मुआवजा देना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार गाय और अन्य जानवरों की गिनती क्यों नहीं कर पा रही हैं। गौशाला में कितनी गाये हैं उनका चारा और दवाई का क्या इंतजाम है? भाजपा सरकार गौशालाओं में रहने वाली गायों की संख्या और गौशालाओं में मरने वाली गायों की संख्या क्यों नहीं बता पा रही है?

अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने सबसे ज्यादा जमीने खरीदी हैं। केवल गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ के चार जिलों की रजिस्ट्रियों की जांच कर ली जाए तो पता चल जाएगा कि तालाब की जमीन, सरकारी जमीन या विवादित जमीन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा किया है। यही नहीं पुलिस के प्रभाव से और अन्य तरह से सबसे ज्यादा जमींने छीनी गयी है। आज भी जमीन को लेकर गोरखपुर इलाके में गोली चली है। अम्बेडकर नगर के जलालपुर की जो अनन्या बेघर हुई है वह भी कितना अमानवीय हुआ है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बुलडोजर की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए कई बार टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *