February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील में सुनी जनता की शिकायतें

1 min read
Spread the love

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा तहसील अतर्रा में सुनी गई जनता की शिकायतें

शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित ।

बांदा

जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मा0मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में दिनांक 05.04.2025 को जनपद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सभी तहसीलों में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल द्वारा तहसील अतर्रा में जनता की शिकायतों को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
अपर जिलाधिकारी बांदा राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा तहसील बबेरु में जनसुनवाई की गई ।
इसी क्रम में समस्त तहसील में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *