बदमाशों ने सरेशाम दिया बड़ी घटना को दिया अंजाम, गोलीकांड से फैली सनसनी,मजदूर को मारी गई गोली
1 min readसुल्तानपुर।

कुड़वार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के निकट मंगलवार शाम हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। श्याम सुंदर सिंह उर्फ लहूरी सिंह के ईंट भट्ठे पर झोंकाई करने वाले एक मजदूर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर को आनन-फानन में सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं,नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह भी अलर्ट हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी भट्ठा मालिक लहूरी सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका है। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।थाना प्रभारी कुड़वार चंद्रभान वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
