February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का मनाया जश्न

1 min read
Spread the love

रालोद ने मीरपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया।

सहारनपुर

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय, कोर्ट रोड पर इकट्ठा होकर एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित किया और जीत का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राव केसर सलीम और चौधरी धीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत सर्व समाज की एकता और भाईचारे की जीत है। उन्होंने कहा, “माननीय जयंत चौधरी जी का नेतृत्व हर बार समाज के सभी वर्गों का समर्थन पाता रहा है। इस उपचुनाव ने साबित कर दिया है कि रालोद की लोकप्रियता आज भी अटूट है और सर्व समाज उनके नेतृत्व को स्वीकार करता है।”
उन्होंने इसे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए विश्वास जताया कि इस जीत से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी की आगामी रणनीति पर बात की।
कार्यक्रम में मौलाना आसिफ, बिलाल, शौकीन मलिक, मौलाना इसरान, प्रसन्न चौधरी, अंकुर सिरोही, निधि धीमान, रीना बुशरा, पूनम चौधरी और कविता रानी समेत कई प्रमुख महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *