February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साधू टी.एल. वासवानी के जन्मदिन के अवसर पर 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित

1 min read
Spread the love

25 नवंबर को बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

सहारनपुर।

जनपद में साधू टी.एल. वासवानी के जन्मदिन के अवसर पर 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित किया गया है। इस मौके पर नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए महानगर के सभी स्लाटर हाउस, मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 25 नवंबर को नगर निगम क्षेत्र में मांस व मछली से संबंधित सभी व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और मांस रहित दिवस के उद्देश्य को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *