राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा की मासिक बैठक हुई संपन्न –सुरेंद्रवीर वर्मा बने बड़ोखर ब्लॉक के अध्यक्ष–#
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक हुई संपन्न
सुरेंद्रवीर वर्मा बने बड़ोखर ब्लॉक के अध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक नटराज म्यूजिक महाविद्यालय कालू कुआं बांदा में संपन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बड़ोखर ब्लॉक के रिक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से कर्मठ, ईमानदार एवं अनुशासित शिक्षक सुरेंद्रवीर वर्मा इ0प्र0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय इटवा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक बड़ोखर खुर्द का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित समस्त पदाधिकारियो द्वारा नव नियुक्त बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रवीर वर्मा जी का माल्यार्पण कर बधाई दी गई।
समस्त ब्लॉकों से आई हुई समस्याओं को एकत्रित करते हुए संबंधित अधिकारियों से निस्तारित कराने का निर्णय लिया गया।महामंत्री भरत यादव ने बताया कि ज्यादातर समस्याएं मिड डे मील कन्वर्जन कास्ट की धनराशि कम आने, फल की धनराशि कई महीनो से ना आने, प्रशिक्षण की धनराशि शिक्षकों के खातों में न पहुंचने,खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आकस्मिक अवकाश, चिकित्सीय अवकाश,आदि अवकाशों का समय पर स्वीकृत न करने आदि की हैं,जिनको संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए निस्तारित कराया जाएगा। मासिक बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह,संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्र,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा शुक्ला, सुधींद्र बाबू दीक्षित जिला मंत्री आनंद सिंह, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। संचालन संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे द्वारा किया गया।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
