October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां की गोद जनकल्याण शिक्षा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार जागरण अभियान में सिंहवाहिनी मंदिर कटरा बाॅंदा में भक्तों का सैलाब उमड़ा – भजन संध्या तथा सामूहिक यज्ञ से भक्ति रस की धारा हुई प्रवाहित–#

1 min read
Spread the love

मां की गोद जनकल्याण शिक्षा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार जागरण अभियान में सिंहवाहिनी मंदिर कटरा बाॅंदा में भक्तों का सैलाब उमड़ा – भजन संध्या तथा सामूहिक यज्ञ से भक्ति रस की धारा हुई प्रवाहित

बाॅंदा, 10 अक्टूबर 2024
मनुज देवता बने .धरती स्वर्ग समान. यही संकल्प महान
पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह द्वारा संचालित संस्कार जागरण अभियान बाॅंदा में आज संस्कार एक आंदोलन का रुप ले चुका है उसी क्रम में आज बाॅंदा शहर के अति प्राचीन तथा प्रतिष्ठित सिंहवाहिनी मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ज्ञान तथा शक्ति की प्रदाता माता सिंहवाहिनी जो सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं इस विश्वास से परिपूर्ण भक्त गणों का उमड़ा जनसैलाब माता के प्रति उनके विश्वास तथा श्रद्धा को प्रदर्शित करता है।
मंदिर के पुजारी एवं मां सिंहवाहिनी के उपासक बृजलाल श्रीमाली ने बताया कि मां भक्तों के सभी मनोकामनाएं तथा मनोरथ पूर्ण करती हैं।
मानव का जन्म मिलना ईश्वरीय विधान का एक स्वरूप है। मां की गोद से जन्म लेकर मनुष्य नर या नारी के रुप में श्रेष्ठ एवं संस्कारी कर्म कर अपना योगदान प्रदान करता है। मनुष्य आत्मा एवं पंचतत्व से निर्मित शरीर के समेकन से अस्तित्व में आता है।
इसके पश्चात मनुष्य अपनी लौकिक जीवन यात्रा को पूर्ण करता है तथा आत्मा शरीर से विलग हो जाती है जिससे पंचतत्वों से निर्मित शरीर प्रकृति में मिल जाता है। आत्मा अपने कर्मफल के साथ पुनः नवीन शरीर की तलाश में नूतन यात्रा की ओर चल पड़ती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ब्लाक प्रमुख संघ बाॅंदा के अध्यक्ष तथा बड़ोखर खुर्द ब्लाक के ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने संस्कार शाला के निरंतर संस्कार स्थापना के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सिंह वाहिनी मंदिर के ट्रस्टी एडवोकेट प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू ने सभी आगंतुकों का भावपूर्ण स्वागत किया। मंचासीन मानस किंकर रामप्रताप शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी हरिनारायण मिश्रा तथा नटराज संगीत महाविद्यालय बाॅंदा के प्रबंधक डा० धनंजय सिंह के लयबद्व भजनों ने भक्तों को भक्ति रस में झूमने पर विवश कर दिया। देवी भक्त मोहनदास गुप्ता एवं शिवकिशन ने क्रमशः मंजीरे तथा नाल पर शानदार संगत देते हुये भजन संध्या को कर्णप्रियता प्रदान करते हुये सभी का मन मोह लिया। सिंहवाहिनी मंदिर कटरा के समीप ब्रम्हाकुमारीज आश्रम में ब्रम्हाकुमारी बहनों ने शानदार झांकियों को निर्मित कर ईश्वरीय संदेश दिया। इन झांकियों का अवलोकन रामसिंह कछवाह, राजयोगी ई०ओम प्रकाश मसुरहा, महेश पाल, सुरेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह आदि ने किया। भजन संध्या में नरेंद्र सिंह परिहार, प्रशांत सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, यशवीर सिंह, अशोक शुक्ला, योगेश सिन्हा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, डा० शिवप्रकाश सिंह, उदयभान नामदेव, ई० संतोष मसुरहा, अरूण निगम, नवीन निगम, आर सी योगा, अंजय ओमर, अनिल पटेल आदि उपस्थित रहे। डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने आये सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *