एमबीबीएस में चयन होने पर मेधावी सम्मानित
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर करमडांडा गांव निवासी समाजसेवी ज्ञानचंद कनौजिया की भांजी प्रिया कनौजिया का चयन एमबीबीएस में होने पर उसे सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में अगेथुआ निवासी बैजनाथ कनौजिया की सुपुत्री मेधावी प्रिया कनौजिया को सम्मानित किया गया। मेधावी को लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। मेधावी की इस सफलता पर पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया ने मेधावी को पुष्प गुच्छ बुके भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया। मेधावी प्रिया कनौजिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर मेधावी ने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है इसके लिए सभी छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।मेधावी को सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से पुष्कर नाथ शर्मा,पंकज कनौजिया,बलराम चौरसिया,रामलौटन कनौजिया,रूपेंद्र कनौजिया, शिक्षक आरआर शर्मा,बब्बन कनौजिया,सावित्री शर्मा,ज्ञानचंद कनौजिया,भाग्यवती कनौजिया,दीनानाथ चौरसिया,रोहित कनौजिया समेत कई अन्य शामिल रहे।
