संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
1 min read
अयोध्या।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा गांव निवासी राजाराम निषाद 42 वर्ष पुत्र तुलसीराम निषाद की बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा गांव के पास अयोध्या प्रयागराज रेल ट्रैक पर हुई बताई जाती है। ग्रामीणो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्राम प्रधान जगदीश यादव ने बताया कि मृतक युवक कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार रहता था। अयोध्या से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।

