संदिग्ध परिस्थितियों में खेत देखने गये अधेड का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला
1 min readपटरंगा/अयोध्या

पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरौंढा में एक अधेड़ का शव गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से संदिग्ध अवस्था मे लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।ग्राम गेरौंढानिवासी पीताम्बर पुत्र स्व,जगजीवन 45 वर्ष रोज की तरह गुरुवार की सुबह सात बजे बाइक लेकर अपना खेत देखने गये थे।जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो पीताम्बर का बड़ा लड़का सीताराम अपने पिता को बुलाने खेत पहुंच गया।खेत के किनारे खड़ी बाइक देखकर वह भी अपने खेत की तरफ चल दिया।बेटे की नजर जब अचानक खेत में लगे जामुन के पेड़ पर पड़ी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।पिता का शव जामुन के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से बंधा लटक रहा था।दोनों हाथ काले गमछे से बंधे हुए थे तथा पैर जमीन पर रखे हुए थे।यह सूचना गांव पहुंचते ही परिजन सहित काफी संख्या ग्रामीणों की भीड़ लग गई वही परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सी ओ रूदौली आशीष निगम व हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक विनोद कुमार हेड कांस्टेबल मंसाराम यादव सुनील कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।सीओ आशीष निगम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की वास्तविकता का पता चलेगा।
