February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाई बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों व छात्रों की कलाई में बांधी राखी

1 min read
Spread the love

अलीगढ़
जनपद के कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़ टप्पल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सहायक अध्यापक व योग शिक्षक श्री निवास शर्मा जी, व छात्रों की कलाई पे राखी बांधकर जहां अपने स्नेह को प्रदर्शित किया तो वहीं छात्रों द्वारा अपने लिए उपहार देखकर प्रफुल्लित भी हुईं। श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि लगभग 6 हजार साल पुराने इस पर्व के पीछे कई रोचक साक्ष्य भी मौजूद हैं। जहां पे खून का रिश्ता न होते हुए भी बहनों ने भाई मानकर कलाई में राखी बांधकर अपनी और अपनों की रक्षा करने का वचन लिया। द्रौपदी ने कृष्ण, इंद्राणी ने इंद्र, रानी कर्णावती ने सम्राट हुमायूं तो अलेक्जेंडर की पत्नी ने राजा पुरू की कलाई पर राखी बांधी जिससे भविष्य में सबने अपना वचन निभाते हुए बहनों की रक्षा करके राखी का गौरव बढ़ाया।
इस दौरान राखी मेकिंग और गिफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। पूरा कार्यक्रम प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षिकाओं व शिक्षकगण एवं श्री निवास शर्मा योग शिक्षक व सहायक अध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर – दिपांश शर्मा ब्यूरो चीफ अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *