अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, उपजिलाधिकारी के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज
1 min read
अयोध्या
बीकापुर में sdm के खिलाफ अधिवक्ताओं का क्रमिक कार्यक्रम तेज हो गया है। अब अधिवक्ता आर पार की लगाई शुरू किया है। मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता वर्ग चार महीने से है परेशान। Sdm सहित सभी कोर्ट पर मनमानी ढंग से 10 हजार मुकदमों को प्रस्ताव रखने के बाद भी पीठासीन अधिकारियो ने खुलेआम मिलीभगत करते हुए एक तरफा फैसला कर दिया और आज भी कई पीठासीन अधिकारी खुलेआम वाडकारियो से मोल टोल करते हुए आपने पाले लोगो के माध्यम से वसूली कर रहे है। एक ऐसे पीठासीन अधिकारी है जिनकी चर्चा तेजी से है। Sdm तो नए है लेकिन अधिवक्ता वर्ग से किसी कारण वस घुल मिल नही सके और वह भी पुराने अधिकारियो के चक्कर में आकर वाडकारियों के सैकड़ों मुकदमों की एक पक्षीय आर्डर पारित करने से और नाराजगी है। इसके अलावा सभी न्यायालय पर स्थानीय बाहरी लोगो के रखें जाने से भी अधिवक्ता नाराज चल रहे है। अधिवक्ता गण मंडलायुक्त और dm से भी समस्या के समाधान को लेकर मिल चुके है, राजस्व परिषद भी शिकायत हो चुकी है लेकिन प्रशासन अभी तक कोई मामला सुलझा नहीं सका है।

