February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आदर्श कान्वेंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

1 min read
Spread the love

नन्हें मुन्हें बच्चों ने स्कूल में मनाया रक्षाबन्धन

बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन

अमानीगंज /अयोध्या

भाई और बहन के प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन क्षेत्र के आदर्श कान्वेंट पब्लिक स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने भाइयों के हाथों में उनकी कलाई पर प्रेम का रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य तथा लंबी उम्र की कामना की वहीं दूसरी ओर रक्षा सूत्र बांधने वाली बहनों को भाइयों ने भी उपहार देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी रंग बिरंगी रखियो और उपहार की पैकेट के साथ बच्चे जब सुबह विद्यालय पहुंचे तो उनकी चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा रक्षाबंधन के पर्व और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रक्षाबंधन को प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें भाईचारा और एक दूसरे से प्रेम की शिक्षा देता है इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश सहायक प्रधानाचार्य सौरभ उपाध्याय आदर्श शुक्ला मुकेश तिवारी रोशनी मौर्य प्रिया अंशिका पांडे व मुस्कान समेत सभी अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *