February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान पर दो किशोरियों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

बल्दीराय थाना क्षेत्र में 2 किशोरियों से रेप

ग्राम प्रधान पर लगा दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता बोली-धमकी देकर बोला प्रधान घर पर बताया तो बंदूक से दाग़ दूंगा

बल्दीराय,सुल्तानपुर।

एक ही गांव में दो किशोरियों के साथ गांव के प्रधान ने रेप किया। पीड़ित किशोरिया पंद्रह दिनों से न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शुक्रवार को दोनों पीड़ित किशोरी एसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत किया है। मामला धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है।सोलह वर्षीय पीड़ित किशोरी का आरोप है कि बीते 4 अगस्त को प्रधान ने जंगल में ले जाकर रेप किया। गुरुवार शाम भी वो हमे जबरन पकड़कर ले गया मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसने रेप किया और धमकी दी कि अगर शिकायत किया तो तुम्हारा पिता इधर से जाता है उसे गोली मार दूंगा। हम बीस दिन से थाने पर जा रहे हैं, लेकिन प्रधान ने पुलिस को पैसे दे रखे हैं इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही।वही इसी गांव की एक अन्य पीड़िता ने बताया कि हम 28 जुलाई को घर से निकले तो प्रधान झाड़ी में छुपकर बैठा था। उसने हमे खींचा तो हम चिल्लाए उस पर उसने मुंह में कपड़ा भरकर हमारे साथ रेप किया। गाली देकर धमकाया कि अगर घर पर बताया तो बंदूक से दाग़ देंगे मर जाओगी। पीड़िता के घर वालों ने थाने पर शिकायत किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर शुक्रवार को दोनों पीड़िताए व उनके परिजन एसपी से मिले और शिकायत किया। एसपी ने सोमेन वर्मा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रिपोर्टर अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *