ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 min readबल्दीराय सुल्तानपुर

जनपद के बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह व बीडीओ वैशाली ने ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण किया।एसडीएम प्रवीण कुमार,तहसीलदार अरविंद तिवारी,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह,सीएचसी अधीक्षक रमेश यादव,बी ई ओ रोजी सिंह ने अपने अपने मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया।प्राथमिक विद्यालय कांपा के प्रधानाध्यापक वैभव सिंह व शिक्षक लवकेश कुमार के द्वारा तैयार कराए गए छोटे छोटे बच्चो ने देशभक्ति गीत “बड़ा नीक लागे आपन देशवा की माटी। नाही कौनऊ भेदभाव नाही कौनऊ जाती”,नाटक मंचन झांसी की रानी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित अध्यापकों अभिभावकों ने खूब सराहा।
रिपोर्टर अखिलेश सिंह
