जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
1 min readबांदा
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 4:00 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को पंडित जे एन डिग्री कॉलेज से रवाना किया। तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौक जिला अस्पताल, अशोक लाट चौराहा होते हुए रोडवेज, कालूकुआ से निकलकर वापस पंडित जे एन डिग्री कॉलेज पहुंची । शिक्षक- शिक्षिकाओं ने राष्ट्र प्रेम दिखाते हुए हाथ मे तिंरगा झण्डा लेकर “भारत माता की जय” घोष के साथ यात्रा में प्रतिभाग किया। यात्रा समाप्त होने के उपरांत जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
उक्त तिरंगा बाइक रैली में बारिश होने के बावजूद सैकड़ो की संख्या में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों सहित शिक्षक बाइक सहित शामिल रहे।

