प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे 78 वाँ स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया-ग्राम पंचायत अध्यक्षा संगीता देवी व सोनू सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए मिष्ठान वितरण कराया–#
1 min readखुरहण्ड-15-अगस्त
प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे राष्ट्रवादी स्वंतत्र विचारक प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन के नेतृत्व में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।अफसाना परवीन ने अपने संभाषण मे कहा कि आज 15 अगस्त को भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस उत्सव की धूम है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त हुआ था। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं।मयंक शर्मा जी,जयकिशोर यादव जी, रूचि पुरवार जी के देखरेख में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।कार्यक्रम की झलकियां देख मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की किया तारीफ।आँगनबाड़ी संगीता देवी ने देशभक्ति गीत सुनाकर सभी को किया मंत्रमुग्ध, शीला तिवारी व प्रभा द्विवेदी आँगनबाड़ी ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किया। खुरहण्ड गाँव को माडल गाँव बनाने वाली ग्राम पंचायत अध्यक्षा संगीता देवी व सोनू सिंह जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शुद्ध देशी घी के लड्डू बच्चों को वितरित कराया।एक वृक्ष आजादी के नाम .आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी जी ने कार्यक्रम समापन पश्चात वृक्षारोपण किया।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
