मुस्लिम समाजसेवी मोहम्मद जुनेद और दीपक कुमार ने कांवरियों को खाद्य सामग्री वितरित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश की मिशाल
1 min readलखीमपुर

जनपद गोला गोकरननाथ के पौराणिक शिव मंदिर में इस साल सावन मेले की धूम मची हुई है। लाखों की संख्या में कांवरिए गंगा जल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। चौथे सोमवार और भूतनाथ मेले के लिए प्रशासन की बड़ी परीक्षा है, क्योंकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, और श्रद्धालु गोला की सीमा पर अपने वाहनों को पार्क कर सोमवार का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच, लखीमपुर खीरी के एलआरपी ओवर ब्रिज पर, मुस्लिम समाजसेवी मोहम्मद जुनेद और दीपक कुमार ने कांवरियों को खाद्य सामग्री वितरित कर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की है। उनकी यह सेवा और समर्पण प्रशंसा का विषय बन गई है, और वे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।
रिपोर्टर – आदर्श वर्मा
