विकासखंड कूरेभार के दखिनवारा जमोली का कोटा निरस्त, जिला पूर्ति अधिकारी ने की पुष्टि
1 min readविकासखंड कूरेभार के दखिनवारा जमोली का कोटा निरस्त, जिला पूर्ति अधिकारी ने की पुष्टि
मामले को भारतीय चमार महासभा अराजनैतिक ने सड़क पर उतरकर किया था विरोध प्रदर्शन
सुल्तानपुर
दो दशक से एक ही व्यक्ति के नाम कूरेभार ब्लाक के दखिनवारा जमोली का कोटा संचालित था। दर्जनों ग्रामीणों के शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने से नाराज भारतीय चमार महासभा सड़क पर उतर कर सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। कोटेदार राम रूप कलवार की विभाग में मजबूत होने के चलते बाल बांका नही हो रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि फरवरी माह 2024 में करीब 100 से डेढ़ सौ लोगों का राशन बंटा ही नहीं था वितरण, गांव के कार्ड धारकों ने भारतीय चमार महासभा संगठन के माध्यम से डीएम को शिकायत दिया कोटेदार द्वारा राशन न देने की वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य की जांच में कोटेदार द्वारा कम राशन देने,महंगे दाम पर बेंचने व राशन बांटने के बजाय काला बाजारी करने की पुष्टि हुई थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जांच आख्या को आधार मानते हुए कोटे को निरस्त कर दिया गया। जिसकी पुष्टि जीवेश मौर्य ने किया है। जिला पूर्ति के इस कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।

