आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान
1 min readसुल्तानपुर
शासन के निर्देश के क्रम में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान का अयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड बल्दीराय जनपद सुलतानपुर में आज तिरंगा यात्रा तथा बाइक रैली निकाली गयी. तिरंगा यात्रा में आंगनवाडी कार्यकत्री, आंगनवाडी सहायिका स्कूल के बच्चे अधिकारी तथा कर्मचरियों के साथ आम जनमानस शामिल हुए। सुश्री वैशाली चोपड़ा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खण्ड विकास अधिकारी, बल्दीराय सुलतानपुर द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विकासखण्ड परिसर से प्रारम्भ होकर, तहसील परिसर, थाना बल्दीराय एवं बल्दीराय बाजार से गुजरी।
सुश्री वैशाली चोपड़ा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खण्ड विकास अधिकारी, बल्दीराय सुलतानपुर द्वारा उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को तिरंगा शपथ दिलाई लोगों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने शपथ लिया कि वह तिरंगा फहराएंगे, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करेंगे।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा विकासखण्ड बल्दीराय के नामित नोडल श्री रवीश्वर कुमार राव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुलतानपुर ने कहा कि एक बार फिर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। हम सभी लोग अपने गाँव, अपने पड़ोस और अपने घर तिरंगा फहराएँगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ तिरंगा प्लेज, तिरंगा सेल्फी का आयोजन किया जाएगा l अपील है कि आम लोग अभियान से जुड़कर एक बार फिर इतिहास बनाएंl 13-15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर हर घर अभियान का हिस्सा बनें. तिरंगा के साथ सेल्फी https://harghartiranga.com पर जरूर अपलोड करें। ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा हिस्सा लिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी, बल्दीराय श्री प्रवीण कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीत कुमार, मुख्यसेविका तथा आंगनवाडी कार्यकत्री तथा सहायिकाआंे समेत आम जनमानस उपस्थित रहे।


