जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई–#
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने निकाली तिरंगा यात्रा
बाँदा-14-अगस्त
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 4:00 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को पंडित जे एन डिग्री कॉलेज से रवाना किया। तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौक जिला अस्पताल, अशोक लाट चौराहा होते हुए रोडवेज, कालूकुआ से निकलकर वापस पंडित जे एन डिग्री कॉलेज पहुंची । शिक्षक- शिक्षिकाओं ने राष्ट्र प्रेम दिखाते हुए हाथ मे तिंरगा झण्डा लेकर “भारत माता की जय” घोष के साथ यात्रा में प्रतिभाग किया। यात्रा समाप्त होने के उपरांत जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
उक्त तिरंगा बाइक रैली में बारिश होने के बावजूद सैकड़ो की संख्या में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों सहित शिक्षक बाइक सहित शामिल रहे।


पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
